देवरिया के नोनापार में अग्निकांड से 4 लोगों की मौत, सांसद ने पीड़ितों से की मुलाकात

भटनी क्षेत्र के नोनापार गांव में शनिवार को हुए अग्निकांड में चार लोगों की मौत हो गई। देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया और अधिकारियों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।