देवरिया के मईल क्षेत्र में अधिवक्ता के घर चोरी, 25 लाख के आभूषण और नकदी ले गए

देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के इशारू गांव में चोरों ने वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम प्रकाश द्विवेदी के घर से 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुरा ली। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे, और चोरी की जानकारी सुबह हुई।