गोरखपुररोजगार

गोरखपुर में लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे 100 से अधिक औद्योगिक भूखंड उपलब्ध होंगे

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे 100 से अधिक औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। अक्टूबर के अंत में प्रस्तावित गीडा बोर्ड की बैठक में छोटे उद्योगों के लिए भूमि आवंटन का प्रस्ताव रखा जाएगा।