आजमगढ़: सूचना आयोग ने बीएसए के वेतन से 25 हजार रुपये जुर्माना वसूलने का आदेश

उत्तर प्रदेश सूचना आयोग ने आजमगढ़ के बेसिक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी उपलब्ध न कराने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह राशि अब उनके वेतन से काटी जाएगी।