मऊ में संपूर्ण समाधान दिवस पर 301 शिकायतें, 29 का मौके पर निस्तारण

मऊ में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान चार तहसीलों में 301 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 29 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।