मऊशिक्षा

मऊ में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के नए भवनों का निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने मऊ जिले के रानीपुर विकास खंड में स्थित नवनिर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण गुणवत्ता और सुविधाओं की जांच करते हुए हस्तांतरण प्रक्रिया को मानकों के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए।