अमिला में श्री शनिदेव महाराज की शिला मूर्ति की स्थापना
मऊ के नगर पंचायत अमिला में चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन हुआ। शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री शनिदेव महाराज की शिला मूर्ति स्थापित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।