सैदपुर में अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 252 लीटर अवैध शराब जब्त

सैदपुर कोतवाली पुलिस ने परमानंदपुर गांव के पास एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर रमन सिंह (19) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 252 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और एक कार बरामद की गई, जबकि दो अन्य साथी फरार हो गए हैं।