देवरिया के सकरापार में रास्ते के विवाद की जांच शुरू
देवरिया के सकरापार में रास्ते के विवाद का वीडियो 14 अक्टूबर को वायरल हुआ था। 25 अक्टूबर को राजस्व टीम और पुलिस ने मौके पर जांच की, जिसमें रास्ते पर विवाद की पुष्टि हुई। नेहा पांडे ने आरोप लगाया कि रास्ता बंद होने से उनकी 113 साल की दादी को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाने में परेशानी होती है।