देवरिया में लोकायुक्त टीम ने नगर पालिका के निर्माण कार्यों की जांच पूरी की
देवरिया में लोकायुक्त की टीम ने दो दिन तक नगर पालिका परिषद के निर्माण कार्यों और खर्चों की जांच की। शिकायतकर्ता विजय राव की 11 बिंदुओं पर शिकायत के आधार पर टीम ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया और संबंधित अभिलेखों की पड़ताल की।