गाजीपुर में ग्रीनफील्ड हाईवे मुआवजा घोटाला, लेखपाल निलंबित

गाजीपुर में ग्रीनफील्ड हाईवे परियोजना के लिए भूमि मुआवजे में 28.16 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता के आरोप में लेखपाल नरेंद्र कुमार को निलंबित किया गया है। किसान लक्ष्मण राम की पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके खाते से 25 लाख रुपये अनधिकृत रूप से स्थानांतरित किए गए।