आजमगढ़ के सरायमीर में लाखों के जेवर और 16 हजार रुपये की चोरी
आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के डेमरी मखदूमपुर गांव में चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों के जेवर और 16 हजार रुपये चुरा लिए। घटना गुरुवार की भोर में हुई, जब परिवार के सदस्य सो रहे थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।