देवरियारोजगार

देवरिया में 4 नवंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियां करेंगी चयन

4 नवंबर 2026 को मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज, भाटपाररानी में रोजगार मेला आयोजित होगा। जिला सेवायोजन कार्यालय और मॉडल कैरियर सेंटर के तत्वावधान में होने वाले इस मेले में हाईस्कूल से डिप्लोमा पास अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।