ग़ाज़ीपुरशिक्षा

गाजीपुर के रेवतीपुर में कस्तूरबा गांधी छात्रावास का शुभारंभ

गाजीपुर के रेवतीपुर गांव में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का शुभारंभ विधि-विधान से किया गया। 100 बेड वाले इस छात्रावास का निर्माण डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से हुआ था, लेकिन स्टाफ की कमी के कारण इसका संचालन पहले नहीं हो सका।