आजमगढ़: कौमुदी दुबे ने कूडो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
नगर पंचायत अतरौलिया की आठ वर्षीय कौमुदी दुबे ने गोरखपुर में आयोजित नौवीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय कूडो चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया। उन्होंने लगातार तीन मुकाबले जीतकर यह उपलब्धि हासिल की।