गाजीपुर के मजदूर की लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मौत

गाजीपुर के कासिमाबाद निवासी 40 वर्षीय प्रहलाद गोंड की लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरने से मौत हो गई। साथी मजदूरों के अनुसार, वह रात में सोते समय गिर गए थे। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।