सलेमपुर में सीआरपीएफ जवान यशवंत कुमार गौतम का अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि

सलेमपुर के पड़री पांडेय गांव निवासी सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल यशवंत कुमार गौतम (40) का निधन शनिवार को गुरुग्राम में इलाज के दौरान हुआ। रविवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।