बिरनो में सुबह टहल रहे ललित कुमार को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

बिरनो थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 28 वर्षीय ललित कुमार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह ओवरब्रिज से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जहां उन्हें अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।