जमानिया में अधिवक्ताओं ने गयादीन अहिरवार की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया

गाजीपुर के जमानिया में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जालौन जिले के कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या के विरोध में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर हत्यारों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की।