गाजीपुर में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, एक लाख जुर्माना

गाजीपुर में पॉक्सो कोर्ट ने आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी कृष्ण दुबे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया, जो पीड़िता के इलाज और पुनर्वास के लिए दिया जाएगा।