गोरखपुर में शिक्षक MLC चुनाव की मतगणना आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव की मतगणना 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में होगी। प्रशासन ने मतगणना की प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।