गोरखपुर में डांडिया महोत्सव में मां काली की प्रस्तुति ने किया आकर्षित
गोरखपुर के कचहरी क्लब में 15 से 19 अक्टूबर तक चल रहे डांडिया महोत्सव में मां काली की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में बच्चियों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की शानदार प्रस्तुति दी, जिसके बाद गरबा-डांडिया का जश्न देर रात तक चलता रहा।