मऊ में 25 हजार का इनामी बदमाश नीरज उर्फ टाइगर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के असलपुर पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ में नीरज उर्फ टाइगर (27) को गिरफ्तार किया गया। उसे अनीश कुमार की हत्या के मामले में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था, और मुठभेड़ में उसके बाएं पैर में गोली लगी।