गोरखपुर: माया बाजार गोलीकांड में मुख्य आरोपी शनि फरार, तीन गिरफ्तार
गोरखपुर के माया बाजार में 27 सितंबर को हुई गोलीकांड में मुख्य आरोपी सचिंद्र कुशवाहा उर्फ शनि फरार है। पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों रीशू जायसवाल, राहुल गुप्ता और विशाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घायल नमन गुप्ता का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।