गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 14 लाख के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, सीआईबी और जीआरपी की संयुक्त टीम ने 14.200 किलोग्राम गांजे के साथ प्रेम शंकर साहनी नामक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 14.20 लाख रुपये है।