बलिया में जमीन विवाद में रिश्वत लेने के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित

बलिया जिले में जमीन विवाद के मामले में 61 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में बांसडीह रोड थाने के पूर्व प्रभारी उप निरीक्षक वंश बहादुर सिंह और मुख्य आरक्षी माधवानंद को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर की गई है।