बलिया में स्कूल में करंट लगने से छात्र की मौत, तीन शिक्षक जेल भेजे गए

बलिया के प्राथमिक विद्यालय नवीन पोखरा कनैला में 11 वर्षीय छात्र अरशद की करंट लगने से मौत हो गई। इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल, सहायक अध्यापक और शिक्षामित्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि बिजली विभाग के जेई पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।