बलिया: अजउर सस्ते गल्ले की दुकान में तीसरी बार चोरी, 75 कुंतल अनाज गायब
मनियर ब्लॉक के अजउर ग्रामसभा में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से 4 अक्टूबर को 75 कुंतल अनाज चोरी हो गया। यह घटना पिछले एक साल में तीसरी बार हुई है, जबकि पहले की चोरियों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है।