वाराणसी में एचआईवी छिपाकर शादी, पत्नी ने रिश्ता तोड़कर पुलिस में की शिकायत

वाराणसी में एक परिवार ने अपने एचआईवी पीड़ित बेटे की बीमारी छिपाकर शादी कराई। बीमारी का पता चलने पर पत्नी ने रिश्ता तोड़ दिया और ससुराल पक्ष के खिलाफ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।