बरियारपुर में युवक पर चाकू से हमला, हमलावर फरार
बरियारपुर के घटैला गाजी गांव में रविवार सुबह बाइक सवार नकाबपोशों ने युवक रोहित पर चाकू से हमला किया। हमले के दौरान युवक बाइक से गिरकर घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है।