गाजीपुर के यूसुफपुर में मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

गाजीपुर के यूसुफपुर बाजार स्थित सागर स्वीट हाउस में बुधवार तड़के 4 बजे आग लग गई। आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का सामान जल गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।