मऊ-कोलकाता स्पेशल समेत 41 ट्रेनें रद, 32 गाड़ियों का बदला रूट
मोकामा में गंगा नदी पर बने नए रेल पुल को मुख्य नेटवर्क से जोड़ने के कार्य के कारण रविवार को 41 ट्रेनें रद्द की गईं और 32 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए। इससे पटना, मोकामा और किऊल के यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।