मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो बुजुर्गों को रौंदा, गंभीर हालत में भर्ती
मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में भंवरेपूर के पास एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दो बुजुर्गों को टक्कर मार दी। घायलों की पहचान अरविंद तिवारी (60) और रामसबद तिवारी (65) के रूप में हुई है, दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।