मऊ: रतनपुरा गांव में 105 किलो अवैध पटाखों के साथ युवक गिरफ्तार
मऊ जिले के रतनपुरा गांव में हलधरपुर थाना पुलिस ने सोमवार शाम को छापेमारी कर 10 बोरियों में भरे 105 किलो अवैध पटाखे बरामद किए। पुलिस ने राहुल कुमार गुप्ता नामक युवक को गिरफ्तार कर विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।