मऊ: तिलौली गांव में 20 साल पुरानी रास्ते की समस्या का समाधान शुरू
मऊ तहसील के तिलौली गांव में 20 साल से लंबित रास्ते की समस्या का समाधान शुरू हो गया है। उपजिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने मौके पर पहुंचकर विवादित रास्ते की पैमाइश की और जेसीबी मशीन से निर्माण कार्य प्रारंभ कराया।