मऊ: रानीपुर में तूफान से टूटे बिजली के दो पोल, एक महीने से लटके हैं केबल तार

मऊ जिले के रानीपुर ग्रामसभा में एक महीने पहले आए तूफान से बिजली के दो पोल टूट गए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि टूटे पोल और लटके केबल तारों के कारण आवागमन में खतरा बना हुआ है, जबकि बिजली विभाग ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।