वाराणसी में मायावती का मां दुर्गा स्वरूप वाला पोस्टर लगा
वाराणसी के जिला मुख्यालय पर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें उन्हें मां दुर्गा के स्वरूप में दर्शाया गया है। पोस्टर में मायावती को अष्टभुजाधारी देवी के रूप में दिखाया गया है, जिसमें संविधान, न्याय और शिक्षा जैसे प्रतीक शामिल हैं।