आजमगढ़ में सब-जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता, मेरठ ने आजमगढ़ को हराया
आजमगढ़ के सुखदेव पहलवान स्टेडियम में चल रही चार दिवसीय सब-जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में पहले दिन मेरठ ने मेजबान आजमगढ़ को 15-14 से हराया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें भाग ले रही हैं।