गंगापुर नगर पंचायत में चार महीने से नहीं हुई बैठक, सभासदों ने ईओ का घेराव किया

गंगापुर नगर पंचायत में पिछले चार महीने से बोर्ड की बैठक नहीं होने से नाराज सभासदों ने सोमवार को अधिशासी अधिकारी का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने तत्काल बैठक बुलाने की मांग की और चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन करेंगे।