जमानियां में सभासदों का धरना 23वें दिन भी जारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
गाजीपुर के जमानियां नगर पालिका परिषद में सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना 23वें दिन भी जारी रहा। सभासदों ने कहा कि यदि उनकी मांगें 2 नवंबर तक पूरी नहीं हुईं, तो वे सामूहिक इस्तीफा देंगे और आंदोलन जारी रहेगा।