गाजीपुर में गंगा पुल पर मेटल क्रैश बैरियर लगाने का कार्य शुरू

गाजीपुर जनपद के गंगा पुल पर सड़क हादसों को रोकने और राहगीरों की सुरक्षा के लिए मेटल क्रैश बैरियर लगाने का कार्य किया जा रहा है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अजय सिंह ने बताया कि यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।