बलिया में किशोरी ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर फोन कर बाल विवाह रुकवाया

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी ने अपनी शादी रुकवाने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर फोन किया। सूचना मिलने पर महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस ने किशोरी के माता-पिता को समझाकर शादी टालने के लिए राजी किया।