गाजीपुर में सिपाही पर छात्रा ने लगाया यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप

गाजीपुर में 17 वर्षीय छात्रा ने गहमर थाने के सिपाही मोहित यादव पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने वीडियो जारी कर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।