बलिया मंडी में अतिक्रमण हटाने के दौरान कर्मचारियों से अभद्रता
बलिया के नवीन कृषि उत्पादन मंडी परिखरा में अतिक्रमण हटाने के दौरान मंडी कर्मचारियों के साथ अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पांच नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह घटना 25 अक्टूबर को हुई थी।