गाजीपुर में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं को सुरक्षा और जागरूकता दी गई
गाजीपुर में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत पुलिस ने महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। एंटी रोमियो टीम ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया।