देवरिया: दिवंगत शिक्षक की पत्नी को ग्रेच्युटी न मिलने पर विधायक का हस्तक्षेप
देवरिया में कोरोना काल में मृत प्रधानाध्यापक रामाशीष कुमार सिंह की पत्नी कौशल्या देवी को 12 लाख रुपये से अधिक की ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं मिला है। विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने बीएसए से फोन पर बात कर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की।