मऊचुनाव

मऊ में ईवीएम-वीवीपैट का मॉक पोल 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को

मऊ में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का मॉक पोल 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वेयरहाउस में सुबह 9 बजे से होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से अपने प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।