देवरिया में प्रतिमा विसर्जन के दौरान ड्रोन से संवेदनशील स्थानों की निगरानी

देवरिया के श्रीरामपुर और बनकटा थाना क्षेत्रों में प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरे से निगरानी की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संवेदनशील स्थानों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया।