गाजीपुर में बंदरों का आतंक: वृद्धा और युवक हुए घायल
गाजीपुर के बरेसर गांव में 73 वर्षीय लीलावती देवी पर बंदर ने हमला कर कई जगह काट लिया। वहीं, मोहम्मदाबाद गोहना में एक युवक ने बंदरों से बचने के लिए छलांग लगाई, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। ग्रामीणों में बंदरों के हमले से दहशत का माहौल है।