जौनपुर: प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी विवाहिता
जौनपुर के सिकरारा क्षेत्र के डमरुआ गांव में एक 28 वर्षीय विवाहिता ने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर 120 मीटर ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पुलिस ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा।